मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह की शान में आज जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि महान नेता ने मजदूरों औऱ किसानों के उत्थान में पूरी जिंदगी लगा दी।
Chaudhary Charan Singh Death Anniversary: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हीने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार किसानों के हित के लिए काम कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि गांवों, किसानों, शोषितों और वंचितों की तरक्की के लिए चौधरी चरण सिंह का दिखाया मार्ग अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की बीजेपी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने में पूरी प्रतिबद्धता से जुटी हुई है।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महान नेता ने मजदूरों और किसानों के उत्थान में पूरी जिंदगी लगा दी। उन्होंने विधान भवन परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

