Delhi Murder: लड़की के पूरे शरीर और सर में 90 सेकंड तक 40 बार चाकुओं से गोदा, 6 बार पत्थर से कुचला, लोग देखते रहे, आरोपी बुलंदशहर से गिरफ़्तार

Date:

देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल नाम एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना इलाके में साहिल नाम के युवक ने एक नाबालिग लड़की को चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर मार डाला। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी साहिल और नाबालिग लड़की की दोस्ती थी। रविवार को गली में साहिल और लड़की के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपी साहिल हैवान बन गया। उसने नाबालिग पर चाकू और पत्थर से वार किए। उस दरिंदे ने लड़की के पूरे शरीर और सर में 90 सेकंड तक 40 बार चाकुओं से गोदा। इससे भी उसका जी नहीं भरा तो उसने पत्र से उसके सर को कुचला।

इस दौरान गली में आरोपी साहिल नाबालिग को चाकू से गोदता रहा, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। आरोपी लड़की पर हमला करने के बाद आराम से फरार हो गया। घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया।

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाला 20 साल का आरोपी साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार हुआ है।

ये दर्दनाक घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स (साहिल) ने कई बार लड़की को चाकुओं से गोदा और फिर भारी-भरकम पत्थर उठाकर कई बार नाबालिग को मारा। हत्या का वीडियो देखकर कोई भी सहम जाएगा। जिस जगह लड़की को चाकुओं से गोदा जा रहा है, वहां से लोग भी गुजरते दिख रहे हैं, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...