CM योगी ने दिल्ली में यूपी भवन के कई अधिकारियों को सस्पेंड किया, जानिए पूरा मामला

Date:

व्यवस्था अधिकारी दिनेश कारुष के साथ-साथ राकेश चौधरी और पारस को भी सस्पेंड किया गया है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में यूपी भवन के कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। व्यवस्था अधिकारी दिनेश कारुष के साथ-साथ राकेश चौधरी और पारस को भी सस्पेंड किया गया है। राजीव तिवारी को अब यूपी भवन की ज़िम्मेदारी दी गयी है।

क्या है मामला?

दरअसल, इस कार्रवाई के पीछे एक महिला की एफआईआर है। एक युवती ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसमें महिला ने यूपी भवन के कमरे में योन शोषण का जिक्र किया है।

IMG 20230529 WA0005

एफआईआर के बाद दिल्ली पुलिस ने यूपी भवन का वह कमरा भी सील कर दिया है। जैसे ही सीएम योगी को इसकी जानकारी मिली उन्होंने ये कदम उठाया।

दिल्ली पुलिस मामले की कर रही जांच

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 26 मई को एक व्यक्ति यूपी भवन गया था। यहां उसने तैनात पारसनाथ और सहायक राकेश कुमार से किसी उच्च अधिकारी के लिए कमरा बुक होने का हवाला दिया था। कर्मचारी ने कमरा नंबर 122 खोल दिया। इस दौरान यहां लगे सीसीटीवी में अनजान महिला के आने-जाने की फुटेज भी सामने आई है। मामले की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।

कौन है महिला?

दरअसल एक मीनाक्षी कपूर नाम की महिला ने शिकायत कर ट्वीट किया था कि मैं भारतीय हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष। एंटी नेशनल क्राइम ब्यूरो की सदस्य अभिनेत्री मीनाक्षी कपूर दिल्ली की रहने वाली हूं। छूट भैया नेता ने। नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह से मुलाकात के नाम पर मुझे यूपी भवन बुलाया और मेरे साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया और शोषण करने की कोशिश करें।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...