शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के बाद एक और बीजेपी नेता ने पीएम मोदी और सीएम योगी का किया गुणगान
उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): हाल ही में जहां यूपी सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने पीएम मोदी को भगवान का अवतार बता कर सुर्खियां बटोरी थीं वहीं भाजपा के एक और नेता ने शिक्षा मंत्री से दो कदम आगे निकल कर पीएम मोदी को भगवान श्री राम और सीएम योगी को भगवान श्री कृष्ण की संज्ञा दे डाली।
भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा है कि जिस तरह भगवान श्री राम और श्रीकृष्ण ने जनता के लिए काम किया है ठीक उसी तरह पीएम मोदी और सीएम योगी जनहित में कार्य कर रहे हैं।
आपको बताते चलें इस समय बीजेपी में अपना कद बढ़ाने के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की शान में कसीदे पढ़ने की होड़ सी मच गई है।बीते दिनों जहां योगी सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने पीएम मोदी को साक्षात भगवान का अवतार बता कर सुर्खियां बटोरने का काम किया था, वहीं बीजेपी के एक और नेता शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से दो कदम आगे निकल आए भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने पीएम मोदी और सीएम योगी को भगवान श्री राम और श्री कृष्ण की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने गरीब लोगों के हित में काम किए हैं ठीक उसी तरह से पीएम मोदी और सीएम योगी यह काम कर रहे हैं।
राजेश सिंघल ने अरविंद केजरीवाल के नोटों पर लक्ष्मी गणेश जी के फोटो लगे होने के बयान पर कहा कि अरविंद केजरीवाल को ऐसे समय में राजनीति नहीं करनी चाहिए, नोटों पर महापुरुषों का नाम ही होना चाहिए।
बीजेपी नेता ने शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के पीएम मोदी को भगवान का अवतार बताने वाले बयान का भी समर्थन किया। अब देखने वाली बात होगी कि जिस तरह से यह मोदी और सीएम योगी की शान में बीजेपी नेता लगातार बयान बाजी कर रहे हैं क्या उनके बयान बीजेपी के लिए कहां तक उचित होंगे आने वाला वक्त ही बताएगा।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

