उत्तर प्रदेश/बदायूं(सालिम रियाज़): उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ के सलारपुर ब्लाक स्थित गांव विजय नगला की रहने वाली एक अनोखी आर्टिस्ट 15 वर्षीय नूरजहां(Noor Jahan) ने जो कर दिखाया, वह हर किसी के बस की बात नहीं है.
उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा की गाँव हो या शहर प्रतिभा छिपाए नहीं छुपती। जरुरी नहीं कि कम संसाधन और धन की कमी योग्य प्रतिभाशाली की प्रतिभा को रोक सके।
15 वर्षीय नूरजहां ने एक साथ 15 लोगों के चित्र को एक कैनवास पर उतारकर इसे साबित किया है, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद आनन्द महिंद्रा ने भी ट्वीट करके उसकी कला को सराहा और लिखा कि अगर उसमें वाकई यह हुनर है तो वह उसे स्कोलरशिप देकर उसके हुनर को आगे बढ़ाएंगे।
बदायूं जिले के सलारपुर ब्लाक के गाँव विजय नगला की रहने वाली 15 वर्षीय नूरजहां जीजीआईसी में कक्षा नौ की छात्रा है जो कि महापुरुषों की कई सारी तस्वीरें एक साथ बनाने का हुनर रखती है। नूरजहां के इस हुनर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नूरजहां एक गरीब परिवार में पली-बढ़ी नूरजहां 8 भाई बहनों के बीच पांचवें नंबर की है। उसके पिता महमूद गांव में ही सिलाई की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। महमूद के 8 बच्चे हैं जिनमें नूरजहां पांचवें नंबर की है। नूरजहां के परिवार में उसकी 6 बहने और दो भाई हैं। नूरजहां की इस कला को उसके माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलता है।
वहीं नूरजहां ने बातचीत में हमें बताया कि उसके शिक्षकों ने उसकी कला को देखा जिसके बाद उन्होंने उसे प्रमोट किया और उसके वीडियो बना कर डाले, साथ ही इसे निखारने में सहयोग किया। उसके इस काम मे उसे माता पिता और भाई बहनों का भी भरपूर सहयोग मिलता है।
नूरजहां ने आगे बताया कि 2 साल पहले मैंने अपनी कला को और इंप्रूव किया। उसने बताया कि जिस स्टैंड में पैन लगे हैं उसको जब मैं पकड़ती हूं तो जहाँ मुझे ज्यादा डार्क करना होता है बहां ज्यादा प्रेशर बनाती हूँ अन्य जगह हल्का। अंत में नूरजहाँ उन सब का थैंक्स भी कहती है जिन लोगों ने उसका सपोर्ट किया है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

