नेता विपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल सुबह 10 बजे राज्यसभा में अपने कक्ष में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसमें सोमवार को संसद में विपक्षी दलों की रणनीति पर चर्चा होगी।
कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ अब कड़ा रुख अपना लिया है। बीजेपी और मोदी सरकार पर हमलावर कांग्रेस ने रविवार को जहां राजघाट पर सत्याग्रह करके विरोध जताया, वहीं अब सोमवार को संसद में बड़े पैमाने पर विरोध करने का फैसला लिया गया है। इसके फैसले के तहत पार्टी के सभी सांसद कल काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
नवजीवन की खबर के मुताबिक़ कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन में अन्य विपक्षी दलों से भी काले कपड़े पहनकर या काले रंग की पट्टी बांधकर संसद आने और इस विरोध में शामिल होने का आग्रह किया है। इस बीच राज्यसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल सुबह 10 बजे राज्यसभा में अपने कक्ष में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसमें सोमवार को संसद में विपक्षी दलों की रणनीति पर चर्चा होगी।
इसके अलावा, राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में यूथ कांग्रेस भी लगातार देश भर में सड़कों पर हैं। यूथ कांग्रेस कल सुबह जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी और वहां एक सभा के बाद दोपहर करीब 1 बजे संसद घेराव के लिए भी निकलेगी।
इससे पहले आज रविवार को यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ जंतर-मंतर रोड पर ‘मशाल जुलूस’ निकालने की कोशिश की, जिसमें यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

