रामपुर: चाइनीज़ मांझे के विरोध में सड़कों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मांझे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग

Date:

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर(Rampur) में चाइनीज़ मांझे पर रोक लगाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने बिलासपुर गेट पर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता मामून शाह खान ने कहा कि शहर में चीन में बने मांझे का इस्तमाल पतंगबाज़ी में धड़ल्ले से हो रहा है। मौत के सौदागर चायनीज़ मांझा बेचने पर प्रतिबंध के बावजूद शहर में मांझा धड़ल्ले से बेच रहे हैं। चाइनीज़ मांझे से जिले भर में कई मौतें हो चुकी हैं।

मामून शाह खान(Mamoon Shah Khan) ने कहा कि चाइनीज मांझे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगना चाहिए और जो लोग चाइनीज मांझे का कारोबार कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मामून शाह ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चाइनीज़ मांझे की रोक पर कार्रवाई के नाम पर प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करने लगा है। चाइनीज़ मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता सय्यद फैसल हसन, इरफान मंसूरी, एजाज खान, रहमान अली, आरिफ, पाशा भाई, नावेद, आलियान शाह खान, अब्दुल्लाह शाह खान, राहिम हसन आदि मौजूद रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख

दुबई/रियाद: ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के महासचिव इस्माइल...

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...