सम्भल: गेंहू की बुआई के लिए खेत की सिंचाई कर रहे मां-बेटे की करंट लगने से मौत, मचा कोहराम, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Date:

Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल

गेेहूं की बुआई के लिए खेत तैयार कर रहे माँ-बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने जर्जर लाइनों और खंभों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बिजली विभाग के प्रति रोष जताया है।

बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए जेई(JE) नवनीत पांडे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गेंहू की बुआई के लिए सिंचाई कर रहे मां-बेटे की करंट लगने से मौत हुई है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन जर्जर है और काफी समय से करंट उतर रहा था। इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई थी लेकिन सुनवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के चलते मां-बेटे की मौत हुई है। 

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव बंधरई निवासी जगपाल (28) पुत्र अजयवीर गेंहू की बुआई के लिए खेत की सिंचाई कर रहे थे। जगपाल की मां सोमवती (52) भी साथ में लगी हुईं थीं। इसी दौरान खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे से करंट खेत में उतर गया। जगपाल को करंट लगा तो वह मौके पर ही गिर गए। सोमवती ने अपने बेटे को गिरता देखा तो वह शोर मचाते हुए मौके पर दौड़ पड़ीं। इसी दौरानी वह भी करंट की चपेट में आ गईं। 

आसपास के किसानों ने मां-बेटे को करंट की चपेट में देखा तो शोर मचाया और बिजली विभाग को बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए सूचना दी। जब तक बिजली की आपूर्ति बंद की जा सकी तब तक मां-बेटे की मौत हो गई थी। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। 

पीड़ित परिजनों ने बताया कि जगपाल और सोमवती गेंहू की बुआई के लिए खेत की सिंचाई गांव निवासी शिव नारायण के नलकूप से कर रहे थे। नलकूप को जाने वाली हाईटेंशन का खंभा जगपाल के खेत में लगा है और इस खंभे से करंट काफी समय से आ रहा है। लाइन जर्जर है। कई बार जेई को इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन सुनवाई नहीं की गई। पुलिस को तहरीर दी गई है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...