पटना में कांग्रेस-राजद का ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र’ जारी, राहुल गांधी का नीतीश सरकार पर हमला

Date:

पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की ओर से ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र’ जारी किया। संकल्प में 10 वादे शामिल, जिनमें आरक्षण बढ़ोतरी, भूमिहीनों को जमीन और शिक्षा संस्थानों में आरक्षण लागू करने का आश्वासन दिया गया।

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद महागठबंधन ने ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र’ जारी किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के तमाम नेताओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सामाजिक न्याय की दिशा में बदलाव का रोडमैप पेश किया।

10 संकल्पों का वादा

महागठबंधन ने संकल्प पत्र के जरिए अतिपिछड़ा समाज के उत्थान के लिए 10 ठोस वादे किए। इनमें प्रमुख बिंदु हैं:

  • बिहार में एससी-एसटी की तर्ज पर अति पिछड़ा अत्याचार निवारण कानून बनाना।
  • 25 करोड़ तक के सरकारी ठेकों व आपूर्ति टेंडरों में ईबीसी, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के लिए 50% आरक्षण।
  • राज्य के निजी शिक्षण संस्थानों में भी आरक्षण लागू करना और इसका नियमन करने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त प्राधिकरण का गठन।
  • पंचायत और नगर निकायों में अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण को 20% से बढ़ाकर 30% करना।
  • आबादी के अनुपात में आरक्षण की 50% सीमा तोड़ने के लिए कानून बनाकर उसे 9वीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल।
  • शहरी क्षेत्र में भूमिहीनों को 3 डिसमिल और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 डिसमिल जमीन आवंटित करना।
https://twitter.com/INCIndia/status/1970830831116525675

राहुल गांधी का हमला

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंच से कहा कि देश में “जिसकी जितनी आबादी है, उसकी उतनी भागीदारी” सुनिश्चित करना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने दोहराया कि जातीय जनगणना कराई जाएगी और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को तोड़ा जाएगा।
राहुल ने नीतीश कुमार पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “20 साल से सत्ता में रहकर भी नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा समाज के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वे वोट लेते रहे, लेकिन अधिकारों की आवाज दबाते रहे।”

खड़गे और तेजस्वी का बयान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संकल्प पत्र को लेकर कहा कि यह सिर्फ महागठबंधन का नहीं, बल्कि अतिपिछड़ा समाज का विजन है। उन्होंने नीतीश कुमार के बीजेपी संग जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि “मनुवादी सोच को आगे बढ़ाने वाली राजनीति गरीबों और दलित-पिछड़ों को नुकसान पहुंचाएगी।”

राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “एनडीए के नेता समाज के हितैषी नहीं, बल्कि शोषक हैं। हमारी गारंटी है कि अतिपिछड़ा समाज को हक और सम्मान दिलाकर आगे बढ़ाया जाएगा।”

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख चेहरे

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ-साथ विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान समेत कई नेता उपस्थित रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...