राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली है। इसमें शामिल होने के लिए देशभर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
इस रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत दूसरे कई नेता संबोधित करेंगे। रैली में देश के अलग अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। कांग्रेस की इस रैली को देखते हुए रामलीला मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। हालात संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती भी की गई है।
रैली में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसी भी बात पर चर्चा करने को तैयार नहीं है, किसी भी बात का जवाब देने को तैयार नहीं है, यह गूंगे, बहरों और अंधों की सरकार है।
खड़गे ने एक कविता सुनाते हुए कहा, ‘तनख्वाह का कुछ रुपया राशन में गया, कुछ खर्च हुआ दवाई पर, थोड़ा बहुत लेनदेन पर, बाकी बच्चों की पढ़ाई पर, मोहताज हो गया आदमी पाई-पाई के लिए, समझ में नहीं आता क्या बोलूं महंगाई पर।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

