नई दिल्ली: दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP सांसद संजय सिंह(Sanjay Singh) को शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 24 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान संजय सिंह ने एक बड़ा आरोप लगते हुए कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को फंसाने की बहुत बड़ी साजिश की जा रही है। इतना ही नहीं संजय सिंह ने कहा कि सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं ये लोग।” हालांकि संजय सिंह ने यह नहीं बताया कि इस साजिश को रच कौन रहा है और क्या घटना हो सकती है।
वहीं पेशी के दौरान न्यायालय ने आप नेता को एक बार फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब उन्हें 24 नवंबर तक के लिए जेल भेज गया है। बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आप सांसद को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्होंने अपने साथ एनकाउंटर का भी दावा किया था। आप आदमी पार्टी ने इस बाबत संजय सिंह का एक वीडियो भी जारी किया है।
- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

