आजम खान के स्कूल एवं पार्टी कार्यालय पर हुआ शिक्षा विभाग का कब्जा

Date:

उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान खां): शासन द्वारा लीज समाप्ति के बाद दिए गए 7 दिन के नोटिस की समय सीमा पूरी होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान द्वारा संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल एवं सपा कार्यालय को प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में खाली करवा लिया है और अब इस इमारत को आजम खान का कब्जा हटाकर शासन की मंशा के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंप दिया गया है।

प्रशासन एवं पुलिस की कार्यवाही के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता एवं आजम खान के कई करीबी पार्टी कार्यालय में डेरा डाले रहे और प्रशासनिक अधिकारियों को सपा कार्यालय को लीज की जमीन में स्थित नहीं होने का हवाला देते रहे किंतु अधिकारियों पर उनकी दलीलों का कोई असर नहीं पड़ा। अंत में सिपाहियों को कार्यालय से बाहर

भेज दिया गया और फिर मुख्य द्वार पर ताला लगाने के बाद इसे सील कर दिया गया साथ ही इसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को सौंप दी गई।

सपा नेता आसिम राजा ने इस दौरान प्रशासनिक अफसरों पर मनमाने तरीके से कब्जा कराने के आरोप भी लगाए।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान ने वर्ष 2006-07 में मुलायम सिंह यादव के शासनकाल के दौरान स्वयं के कैबिनेट मंत्री रहते हुए अपने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के नाम पर 41181 वर्ग फुट कीमती जमीन एवं इमारत को शिक्षा विभाग से हस्तांतरित कराने के बाद 100 रुपये सालाना की लीज पर ले लिया था। इस इमारत में उन्होंने वर्ष 2014 में जहां ट्रस्ट द्वारा संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल स्थापित किया वहीं इसके कुछ हिस्से में समाजवादी पार्टी का कार्यालय भी बना दिया।

बीते 1 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में आजम खान को दी गई इमारत एवं जमीन की लिस्ट को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई और 3 नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से नोटिस के माध्यम से इमारत को खाली करने का समय दिया गया। समय सीमा की समाप्ति के बाद यहां पर संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल एवं समाजवादी पार्टी कार्यालय को प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर खाली करवा लिया है और उसके बाद इसे शासन की मंशा के तहत शिक्षा विभाग को सौंप दिया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...