Globaltoday.in|मुज़म्मिल दानिश | अमरोहा
अमरोहा के गजरौला स्थित नेशनल हाईवे पर आज एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ हाईवे पर पशुओ से भरा एक कंटेनर पलट गया जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी और 10 लोग गंभीर घायल बताये जा रहे हैं। हादसे की खबर से इलाक़े में हड़कंप गया.
यह हादसा गजरौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गांव मोहम्मदाबाद के पास हुआ। हादसे के कारण दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम लग गया।
हादसे की खबर सुनते ही अधिकारी पहुँचे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया
कंटेनर के नीचे दबकर 14 पशुओं की भी मौत हो गयी और कई की हालत नाजुक है।
बताया जा रहा है कि कुछ व्यपारी जयपुर से अमरोहा और सम्भल के लिए पशु ला रहे थे। कंटेनर की रफ्तार काफी तेज़ थी। तेज़ रफ्तार कंटेनर का टायर फटने से इतना बड़ा हादसा हुआ है। मरने वाले जनपद अमरोहा और सम्भल कर रहने वाले हैं।
कुछ मरने वालों की सूची
1-अकरम पुत्र असलम निवासी गांव सहसपुर अली कोतवाली डिडौली
2-मोहम्मद हसन पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी गांव ओवरी थाना असमोली जिला सम्भल
3-सानु पुत्र लठ्न निवासी गांव ओवरी थाना असमोली जिला सम्भल
4-नाजिम पुत्र अख्तर निवासी गांव ओवरी थाना असमोली जिला सम्भल
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
