Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
रामपुर में एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में एक बच्ची को जन्म दिया। यह जन्म 108 एंबुलेंस के कर्मचारी संजीव यादव की समझदारी से सकुशल हुआ।
मिलक क्षेत्र के ग्राम चिचोली की रहने वाली रूपवती को जब प्रसव पीड़ा हुई तो महिला को 108 एंबुलेंस से मिलक अस्पताल लेकर जा रहा था कि रास्ते में उसकी पीड़ा बढ़ गई तो रास्ते में एंबुलेंस में ही उसकी डिलीवरी कराई गई।
इस काम में एंबुलेंस में तैनात कर्मचारी संजीव यादव की अहम भूमिका रही। उसने समझदारी से दर्द को देखते हुए एंबुलेंस को साइड में लगा कर वहीं पर नॉर्मल डिलीवरी कराई। उसके बाद अस्पताल में लेकर गया।
संजीव यादव के इस कार्य की सराहना पूरे क्षेत्र में सभी लोग कर रहे हैं। उसके समझदारी से दो जाने बच गई।
जब संजीव यादव से हमने बात की तो उन्होंने बताया,” ग्राम चिचोली की रहने वाली रूपवती की डिलीवरी होने को थी। इस बीच आशा ने करीब 20 मिनट 102 पर कॉल लगाई मगर कॉल ना लगने के कारण गाड़ी समय से नहीं पहुंच पाई, तभी आशा ने होशियारी दिखाते हुए 108 पर कॉल लगा दी। जब 108 से कॉल मिलक एंबुलेंस पर आई तो में और ईएमटी सौरभ गंगवार चिचोली गाँव पहुंचे। इस बीच देखा कि रूपवती को अधिक पीड़ा हो रही थी। पायलट संजीव यादव ने कहा हमने तुरंत पेशेंट को गाड़ी में शिफ्ट कर मिलक हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए। इसी बीच महिला रूपवती को अधिक पीड़ा होने लगी तो मैने खाते नगरिया के पुल के पास एम्बुलेंस को साइड में लगा कर गाड़ी से डिलीवरी किट निकालकर डिलीवरी गाड़ी में ही करा दी। और फिर मिलक हॉस्पिटल मैं दोनों को जच्चा-बच्चा को शिफ्ट करा दिया।बरहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है।
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज
- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी
- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ
- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद
- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन
