रामपुर: सहकारिता विभाग और राजस्व टीम ने मिलकर बुधवार को विकास भवन स्थित जिला सहकारी संघ की संपत्ति पर 50 वर्षों से चल रहे अवैध कब्जे को मुक्त करा लिया। नगर मजिस्ट्रेट रामपुर के न्यायालय आदेश के अनुसार कार्रवाई करते हुए सहकारिता संघ के सहायक आयुक्त और राजस्व टीम ने विकास भवन के सामने स्थित दो दुकानों और दो फ्लैटों को खाली कराया।
कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाईजिला सहकारी संघ की निजी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रिहाइश शुरू कर दी थी। विभाग की ओर से पहले कब्जाधारियों को नोटिस दिए गए और संपत्ति खाली करने के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया। लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जब कब्जाधारियों ने संपत्ति खाली नहीं की तो प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बलपूर्वक कब्जा मुक्त कराया।
इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने कब्जाधारियों पर 2 लाख 88 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह कार्रवाई सहकारिता विभाग की संपत्ति की सुरक्षा और अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन के सख्त रुख को दर्शाती है।
- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

- देवरिया: 65 वर्षीय मोहन प्रसाद की मौत के बाद दफनाने पर मचा विवाद, पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई अंतिम प्रक्रिया

- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

