केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,095 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 15,208 हो गई है।
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के 3 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,095 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 15,208 हो गई है। पिछले 6 महीने के बाद एक दिन में इतने अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं।
इससे पहले गुरुवार को कोरोना वायरस के 3016 नए केस दर्ज किए गए थे। जबकि बुधवार को 2,151 नए केस आए थे। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.73 प्रतिशत हो गया है।
फिर से बढ़ते मामलों के बीच एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 13,509 हो गई है, जो कुल केस का 0.03 प्रतिशत है। रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत है।
देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दज की गई है। दिल्ली में सकारात्मकता दर बढ़कर 13.79 प्रतिशत हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 800 के पार पहुंच गई है।
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

