रामपुर/अलीगढ: जनपद रामपुर के थाना स्वार के ग्राम मीरापुर-मीरगंज निवासी हाफिज मोहम्मद इसहाक़(60 वर्ष) अपने परिवार के साथ अलीगढ़ में रहकर इमाममत करते थे। उनका बेटा काफी समय से मानसिक रूप से पीड़ित था।
बुधवार की रात अलीगढ़ में जब हाफिज मोहम्मद इसहाक़ तरावीह की नमाज पढ़ने मस्जिद गए हुए थे, तभी उनके बेटे ने अपनी मां को बिजली की प्रेस से करंट देकर बेहोश कर दिया और फिर जब हाफिज इसहाक़ घर पर आए, तो उनको भी करंट देकर गिरा दिया और बाद में दोनों को कैंची से गोदकर बुरी तरीके से मार डाला।
कमरा अंदर से बंद था, मोहल्ले वालों ने काफी शोर मचाया, लेकिन वो बचा न सके और मानसिक रूप से विचलित युवक लगातार अपने मां बाप को कैंची से गोदता रहा।
बुजुर्ग माता पिता की हत्या करने के बाद आरोपी बेटे ने अंदर से कमरे को बंद कर लिया था। लोगों के सामने भी आरोपित कैंची से हमला करता रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को कमरे से एक प्रेस भी बरामद हुई है जिसपर खून लगा हुआ मिला है।
पुलिस के मुताबिक, युवक की काफी दिनों से माता पिता से अनबन चल रही थी। इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया। रात में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
अलीगढ में जाकिर नगर, गली नंबर सात निवासी 60 वर्षीय इसहाक़ अपनी पत्नी 57 वर्षीय शहजादी के साथ रहते थे। इनके दो बेटे व दो बेटी हैं। बड़ा बेटा गुलाम उद्दीन(24) AMU में बी काम का छात्र है।
बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि गुलाम ने अपने माता पिता पर कैंची से हमला किया है, जिससे उनकी मौत हो गई है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

