आगरा में भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही को लेकर 55 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के आगरा में भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही को लेकर 55 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इनमें से 16 को पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही को लेकर निलंबित किया गया है। ये 16 पुलिसकर्मी न्यू आगरा थाने, हरिपारवट, शाहगंज और कमला नगर थाने में तैनात थे।
पुलिस ने कहा कि आगरा के पुलिस आयुक्त को पासपोर्ट सत्यापन में गड़बड़ी की कई शिकायतें मिली थीं, जिनका फीडबैक इकाई से सत्यापन कराया गया था। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) ने पासपोर्ट सत्यापन में देरी को लेकर शम्साबाद थाने की एक महिला परिवीक्षा उपनिरीक्षक तथा डौकी थाने के एक हेडकांस्टेबल को भी निलंबित कर दिया है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, सरकारी कार्य में देरी और अपनी भूमिका में ढिलाई बरतने के आरोप में उपनिरीक्षक, लिपिक और कांस्टेबल समेत 23 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साइबर थाने के चार लिपिक और एक सिपाही समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

