NEET Exam: खड़गे ने की सवालों की बौछार, अगर नहीं लीक हुआ NEET का पेपर तो गिरफ्तारियां क्यों? बोले- शिक्षा मंत्री-NTA के ज़रिये मोदी सरकार ने शुरू की NEET घोटाले की लीपापोती

Date:

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे(Mallikarjun Kharge) ने NEET की परीक्षा पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा है कि इस बार मोदी सरकार ने NTA का दुरुपयोग कर Marks और Ranks की जोरदार धांधली की है जिससे आरक्षित सीटों का Cut-off भी बढ़ गया है।

NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे(Mallikarjun Kharge) ने मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने इस मामले में सरकार पर लीपापोती का आरोप लगाया है और कई अहम सवाल भी पूछे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, मोदी सरकार ने शिक्षा मंत्री और NTA के द्वारा NEET घोटाले की लीपापोती चालू कर दी है।

खड़गे ने सवाल किया कि अगर NEET में पेपर लीक नहीं हुआ तो-

1. बिहार में 13 आरोपियों को पेपर लीक के चलते गिरफ़्तार क्यों किया गया?

क्या रैकेट में शामिल शिक्षा माफिया और संगठित गिरोह को पेपर के बदले ₹30-₹50 लाख तक के भुगतान का पटना पुलिस की Economic Offences Unit (EOU) ने पर्दाफाश नहीं किया?

2. गुजरात के गोधरा में NEET-UG में धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ नहीं हुआ है? जिसमें कोचिंग सेंटर चलाने वाले एक व्यक्ति, एक शिक्षक और एक अन्य व्यक्ति समेत 3 लोग शामिल हैं और गुजरात पुलिस के अनुसार, आरोपियों के बीच 12 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन सामने आया है?

अगर मोदी सरकार के मुताबिक NEET में कोई पेपर लीक नहीं हुआ तो ये गिरफ्तारियां क्यों हुईं? इससे क्या निष्कर्ष निकला?

क्या मोदी सरकार देश की जनता की आंखों में पहले धूल झोंक रही थी?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने 24 लाख युवाओं के अरमानों का गला घोंटने का काम किया है। NEET में 24 लाख युवा डॉक्टर बनने के लिए परीक्षा देते हैं, जिसमें वो 1 लाख मेडिकल सीटों के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इन 1 लाख सीटों में से करीब 55,000 सरकारी कॉलेजों की सीट हैं जहां SC, ST, OBC, EWS वर्गों की सीट आरक्षित हैं।

खड़गे ने कहा कि इस बार मोदी सरकार ने NTA का दुरुपयोग कर Marks और Ranks की जोरदार धांधली की है जिससे आरक्षित सीटों का Cut-off भी बढ़ गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि गुणवान के छात्रों को रियायती दरों में सरकारी दाखिले से वंचित करने के लिए Grace Marks, Paper Leaks और धांधली का खेल खेला गया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP Election 2027: सहसवान में गजेंद्र यादव की जनसभा ने बढ़ाई सियासी तपिश, टिकट की दावेदारी मजबूत!

खास बातें: चुनावी आहट: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सहसवान...

बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी

खास बातें: घटना: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13...

मानसून से पहले नालों की सफाई पर सख्ती: 10 जून तक काम पूरा करने के कड़े निर्देश

मुख्य बिंदु: पालिका अध्यक्ष सना मामून ने की सफाई व्यवस्था...

Chief Minister Omar Abdullah welcomes first batch of Hujjaaj back to Srinagar

Srinagar, June 2: Chief Minister Omar Abdullah today received...