रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर में आज मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा के दो मामलों में सुनवाई हुई जिसमें बचाव पक्ष की ओर से रामपुर की स्थानीय एमपी एमएलए कोर्ट में दलीलें पेश की गयीं।
आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामलों में पूर्व सांसद जयाप्रदा ने अपने बचाव में एक गवाह को कोर्ट में पेश किया। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला अभियोजन अधिकारी एसपी पांडे ने जोरदार बहस की। अब इस मामले की अगली सुनवाई दो जुलाई को होगी।
रामपुर से पूर्व लोकसभा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा मौजूदा समय में भाजपा नेत्री हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन पर एक सड़क का उद्घाटन करने और नेताओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अलग-अलग थानों में दो मुकदमे दर्ज हुए थे जिनकी सुनवाई स्थानीय एमपी एमएलए कोर्ट में जारी है।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

