रामपुर: आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला, केमरी के चेयरमैन के पति अंसार अहमद ने सभासदों के साथ बिलासपुर पहुंचकर एसडीएम दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन कर एसडीम को ज्ञापन सौंपा।
केमरी नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 9 से आम आदमी पार्टी के सभासद निसार अहमद के इंतेक़ाल के बाद वहाँ होने वाले उपचुनाव में उनके बेटे नईम अहमद को आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया था।
आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल लाला ने कहा कि कल देर शाम स्क्रूटनी में केमरी के RO ने भाजपा के दबाव में बिना किसी नोटिस, बिना किसी त्रुटि के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नईम अहमद सहित तीन अन्य प्रत्याशियों के पर्चे ख़ारिज कर दिये थे और अपना मोबाइल बंद कर लिया था।
उन्होंने ने कहा कि RO ने केवल भाजपा समर्थित प्रत्याशी मौहम्मद इरफान और उनके डमी प्रत्याशी तनवीर अहमद का पर्चा स्वीकृति किया है ताकि नाम वापसी के दिन भाजपा के डमी प्रत्याशी तनवीर अहमद अपना नामंकन स्वयं वापिस ले लें और भाजपा के समर्थित प्रत्याशी मौहम्मद इरफ़ान को निर्विरोध सभासद चुन लिया जाए। यह न सिर्फ लोकतंत्र की हत्या है बल्कि चुनाव प्रक्रिया पर सवालिया निशान है।
फ़ैसल लाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि RO पर कानूनी कार्यवाही होना चाहिए और AAP के प्रत्याशी का पर्चा बहाल किया जाए अन्यथा हम हाईकोर्ट जाएंगे।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

