उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): संभल पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों के अपहरण का चौंकाने वाला खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार अपरहण की साज़िश किसी और ने नहीं बल्कि बच्चों के पिता ने ही रची थी।
प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को हथियाने और पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए अपहरण की झूठी साज़िश रची गई थी।
पुलिस ने इस अपहरण कांड का खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल आपको बता दें संभल सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिछोली निवासी नूर मोहम्मद ने बीते दिन अपने दो मासूम बच्चों के मदरसे में पढ़ने जाते वक्त अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो बच्चों के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने इस अपहरण कांड का चौंकाने वाला खुलासा किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि मासूम बच्चों के अपहरण की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उन्हीं के पिता नूर मोहम्मद ने रची थी।
एएसपी ने बताया कि नूर मोहम्मद की पत्नी को उसके पड़ोस में रहने वाला मिंजार भगा कर ले गया था जिसके चलते पत्नी को वापस पाने एवं उसके प्रेमी को अपहरण की झूठी घटना में फंसाने के लिए यह पूरी साजिश रची गई थी।
यही नहीं पुलिस ने नूर मोहम्मद के साथी मुशाहिद को भी गिरफ्तार किया है।
एएसपी ने बताया कि मुशाहिद ने ही दोनों बच्चों को अपने घर पर छुपा कर रखा था और वह नूर मोहम्मद के साथ साजिश में शामिल था जिसके चलते दोनों को गिरफ्तार कर घटना से पर्दा उठाया है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

