Dance Video Viral जवान लोगों में हार्ट अटैक के कारण मौत की घटनाएं एकाएक बढ़ गई हैं. कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक की बर्थडे पार्टी में मौत हुई. पिछले सप्ताह ही मैनपुरी में हनुमान के रोल में नाच रहे एक शख्स की मौत हो गई.
अब जम्मू में एक नौजवान कलाकार की नाचते-नाचते मौत की घटना सामने आई है.
कलाकार, पार्वती के रोल में ईस्टेज पर नाच रहा था. और नाचते-नाचते ही वह नीचे गिरा और फिर उठा ही नहीं.
घटना जम्मू की है जहाँ मंगलवार को बिश्नेह तहसील में जागरण का आयोजन किया गया था. इस दौरान योगेश गुप्ता नाम का कलाकार माँ पार्वती के रोल में नाच कर रहा था. कुछ देर तक डांस करने के बाद युवक अचानक जमीन पर गिरा और उठा ही नहीं. लोगों का लगा कि वह एक्टिंग कर रहा है लेकिन जब देर तक युवक नहीं उठा तो सह कलाकार ने उसे उठाया और उसको अस्पताल ले जाया गया. जहाँ डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया. मौत का वजह क्टरों ने हार्ट अटैक बताई है.
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

