अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी शख्स ने पहले सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचा था, इसके बाद उसने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उनके आवास पर चल रही साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान एक युवक ने हमला कर दिया और रेखा गुप्ता के थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शुरुआती जानकारी में पता चला कि आरोपी शख्स ने सीएम गुप्ता को थप्पड़ जड़ने से पहले उनका हाथ भी अपनी तरफ खींचा था।
पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है और इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हमले के बाद अब सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र लगभग 35 वर्ष है और उससे पूछताछ की जा रही है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है।
चश्मदीद ने बताया कैसे आरोपी ने रेखा गुप्ता के सरेआम जड़ा थप्पड़
सीएम की जनसुनवाई के दौरान कई और लोग भी सीएम आवास पर मौजूद थे। इसी दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर ये हमला हुआ है। वहां पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स ने पहले उन्हें अपनी समस्या बताने की कोशिश की। जब सीएम गुप्ता उसकी बात सुन रहीं थीं, तभी उस आरोपी युवक ने उनको थप्पड़ मार दिया।
कौन है हमलावर ?
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स की पहचान हो गयी है। यह गुजरात के राजकोट का रहने वाला बताया जा रहा है जिसकी उम्र लगभग 41 वर्ष बताई जा रही है। वह अपने साथ कुछ दस्तावेज भी लेकर आया था। शुरुआती जानकारी में आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने के बाद हमलावर आरोपी को तुरंत पकड़ लिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर को जन्मदिन पर दी बहुत-बहुत मुबारकबाद

- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

- Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

- रामपुर पोस्टर विवाद: सपा नेताओं के निशाने पर सरकार, पोस्टर वार से यूपी में सियासी हलचल तेज

- रामपुर: आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने दाखिल किया नामांकन

- बदायूं: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला 24 वर्षीय विवाहिता का शव, गांव में फैली सनसनी

- AMU: MM Hall के बाहर छात्र को कुत्ते ने काटा, हालत गंभीर

- फर्जी आधार व कूटरचित दस्तावेजों से जमीनों के बैनामे का आरोप, तहसीलदार समेत आठ पर मुकदमा

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- शालीमार बाग मदीना मस्जिद पर बुलडोज़र कार्रवाई: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने MCD को घेरा, पारदर्शी जांच की मांग

- धार्मिक कारणों से ‘वंदे मातरम’ न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई की उम्मीद नहीं: सुप्रीम कोर्ट

