मुंबई: मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में मानसूनी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है, पूरे राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट और ठाणे व रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पालघर, पुणे और मुंबई उपनगरों में भी अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
पहले मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए इसे रेड अलर्ट में बदल दिया गया है। तटीय इलाकों में आज सुबह 10:19 बजे 2.66 मीटर ऊंची लहरों के साथ हाई टाइड दर्ज किया गया, जिसको लेकर प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
पुणे में कैसा रहेगा मौसम
पुणे-शिवाजीनगर क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 35.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, अधिकतम तापमान 24.2°C और न्यूनतम तापमान 21.4°C रहा, जो सामान्य से नीचे है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी)की रिपोर्ट के अनुसार, बादल छाए रहने और हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 19 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया था, जबकि 20 से 25 अगस्त तक मध्यम से हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है। फिलहाल कोई गंभीर चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि प्रशासन को सलाह दी गई है कि वह जलभराव और यातायात बाधाओं से निपटने के लिए तैयार रहे।

ठाणे-पालघर में स्कूल बंद, जनजीवन ठप
ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और भिवंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार रात से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी है। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति है, जिसके चलते ठाणे और पालघर के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। नांदेड़ जिले में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जहां 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में क्यों इतनी बारिश
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसूनी हवाओं के तेज होने के कारण मूसलाधार बारिश हुई। पुणे स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एस.डी. सानप ने कहा, ‘‘सिस्टम ने उत्तर कोंकण से लेकर केरल तक एक दबाव का क्षेत्र बना दिया है। इसके कारण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और घाटों में बहुत भारी से असाधारण भारी बारिश हो रही है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मध्यम बारिश हो रही है।” अगले दो दिन तक मुंबई सहित कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है, साथ ही मराठवाड़ा और विदर्भ में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां इस सप्ताह के अंत में बारिश की तीव्रता घटकर ‘येलो अलर्ट’ में तब्दील हो सकती है।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर को जन्मदिन पर दी बहुत-बहुत मुबारकबाद

- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

- Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

- रामपुर पोस्टर विवाद: सपा नेताओं के निशाने पर सरकार, पोस्टर वार से यूपी में सियासी हलचल तेज

- रामपुर: आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने दाखिल किया नामांकन

- बदायूं: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला 24 वर्षीय विवाहिता का शव, गांव में फैली सनसनी

- AMU: MM Hall के बाहर छात्र को कुत्ते ने काटा, हालत गंभीर

- फर्जी आधार व कूटरचित दस्तावेजों से जमीनों के बैनामे का आरोप, तहसीलदार समेत आठ पर मुकदमा

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- शालीमार बाग मदीना मस्जिद पर बुलडोज़र कार्रवाई: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने MCD को घेरा, पारदर्शी जांच की मांग

- धार्मिक कारणों से ‘वंदे मातरम’ न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई की उम्मीद नहीं: सुप्रीम कोर्ट

