जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया, नरेला ले जाकर छोड़ा

Date:

नई दिल्ली (डिजिटल डेस्क): दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के तीसरे दिन भारी हंगामा देखने को मिला। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को बसों में खींचकर हिरासत में लेने के बाद देर रात आइसा (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया है।

नेहा बोरा की रिहाई, लेकिन फोन और बैग गायब

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) द्वारा साझा की गई ताज़ा जानकारी के अनुसार, आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाने से रिहा कर दिया गया है। हालांकि, रिहाई के बाद भी उनका फोन और बैग उनके पास नहीं है। आइसा ने बताया कि नेहा बोरा की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए वकीलों की एक टीम को पुलिस स्टेशन भेजा गया है।

इससे पहले आइसा ने एक ‘SOS’ संदेश जारी करते हुए आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को एक अनधिकृत (unauthorised) वाहन में बैठाया और इस दौरान उनके साथ एक भी महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थी।

जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई और धक्का-मुक्की के आरोप

रविवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करना शुरू कर दिया। पुलिस कई छात्र-छात्राओं, युवा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को बसों में जबरन खींचकर ले गई। महिला प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मारपीट और धक्का-मुक्की करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

देश भर में विरोध का असर

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी इस आंदोलन का असर दिल्ली के बाहर भी देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मुंबई में भी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है, जहां शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने मिलकर एक संयुक्त रैली निकाली।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...

बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

बदायूं: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे...