मैनपुरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; जांच में जुटी पुलिस

Date:

मैनपुरी(सिराज हुसैन): कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। घटना का पता तब चला जब किशोरी करीब पांच महीने की गर्भवती पाई गई। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना लगभग छह महीने पुरानी बताई जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक (अमन) उसे खेत में ले गया था और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को डराया-धमकाया था, जिसके डर से किशोरी ने काफी समय तक परिजनों को घटना के बारे में कुछ नहीं बताया।

हाल ही में जब किशोरी की तबीयत खराब हुई और परिजनों को उसके पांच माह के गर्भवती होने की जानकारी मिली, तो हड़कंप मच गया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने कुरावली थाने पहुंचकर आरोपी अमन के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

पुलिस का बयान: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट व तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

बदायूं: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे...

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...