52 साल शासन करने के बाद डेनमार्क की रानी मार्ग्रेथ द्वितीय का राजगद्दी छोड़ने का एलान, कौन होगा उत्तराधिकारी जानिए

Date:

डेनमार्क की रानी मार्ग्रेथ द्वितीय(Queen Margrethe II) रविवार को ने अपना राज पद छोड़ने का एलान किया है।

  1. डेनमार्क पर शासन करने वाली महारानी माग्ररेथ द्वितीय छोड़ेंगी राजगद्दी
  2. नव वर्ष की पूर्व संध्या पर महारानी ने की राजगद्दी छोड़ने की घोषणा

बीबीसी के अनुसार, रानी मार्गरेट ने अपने नए साल की पूर्व संध्या के संबोधन के दौरान अपना पद छोड़ने का एलान किया।

महारानी ने लाइव टीवी पर की राजगद्दी छोड़ने का किया एलान

रानी मार्गरेट ने अपने भाषण में कहा कि वह 14 जनवरी को अपने बेटे प्रिंस फ्रेडरिक को राजगद्दी सौंपेंगी। 2023 की शुरुआत में पीठ की सर्जरी के बाद पद उन्होंने छोड़ने का निर्णय लिया गया।

भाषण के दौरान रानी मार्ग्रेथ ने वर्षों से उनका समर्थन करने के लिए डेनमार्क के लोगों को भी धन्यवाद दिया।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि मार्ग्रेथ ने 1972 में अपने पिता, राजा फ्रेडरिक की मृत्यु के बाद सिंहासन संभाला था। 83 वर्षीय रानी ने 52 वर्षों तक डेनमार्क पर शासन किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद डेनमार्क की रानी मार्ग्रेथ यूरोप की एकमात्र रानी हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...