उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रामपुर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
रामपुर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 नवंबर 2025 को रामपुर जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से पूर्वाह्न 11:50 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद वे अंबेडकर पार्क रामपुर में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे।
विभागीय समीक्षा और निरीक्षण
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री दोपहर करीब 01:15 बजे संत शिरोमणि रविदास सर्किट हाउस में जिले के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक के उपरांत वे जनपद में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
जनप्रतिनिधियों से बैठक
स्थलीय निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और इसके पश्चात प्रेस वार्ता भी आयोजित करेंगे। पुलिस प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

- देवरिया: 65 वर्षीय मोहन प्रसाद की मौत के बाद दफनाने पर मचा विवाद, पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई अंतिम प्रक्रिया

