रामपुर में लगी प्रशासन की पाठशाला

0

जनपद रामपुर में आज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रशासन पाठशाला का आयोजन किया गया इस पाठशाला को जिला अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने संबोधित किया। आपको बता दें आज जनपद रामपुर में 22 अधिकारियों ने प्रशासन पाठशाला का आयोजन किया जिसमें सभी अधिकारी अलग-अलग महाविद्यालय में पहुंचे और उन्होंने छात्राओं को आने वाले भविष्य के बारे में काफी टिप्स दिए। वही छात्राओं ने भी जिलाधिकारी से अपने आने वाले भविष्य के बारे में कई मुद्दों पर बातचीत की। जिस पर जिलाधिकारी ने उनको सही तरह से समझाया और किस तरह से वे आगे बढ़े और अपने देश का नाम रोशन करें उसी के बारे में बताया।