उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने आज तारीखों का ऐलान कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं जबकि उत्तराखंड में 70 सीटें हैं, इसके अलावा पंजाब में 117, मणिपुर में 60 तो गोवा में 40 विधानसभा सीटें है जिन पर चुनाव होना है।
चुनाव आयोग ने बताया कि इन सभी राज्यों में चुनाव 7 चरणों में पूरे किये जाएंगे। सभी राज्यों में चुनाव की गिनती 10 मार्च को होगी।
यूपी में चुनाव की तारीख़
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण, 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 जनवरी को चौथे चरण और 27 फरवरी को 5वें चरण का चुनाव होगा। इसके अलाव छठे चरण का मतदान तीन मार्च और आखिरी और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा।
उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक चरण मेें चुनाव होंगे। 14 फरवरी को इन तीनों राज्यों में मतदान होंगे। इसके अलावा मणिपुर में 27 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा, वहीं तीन मार्च को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी।
चीफ़ इलेक्शन कमिश्नर सुशील चंद्र ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस बार 5 राज्यों की 690 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होंगे। सुशील चंद्र ने कहा कि इस बार पांच राज्यों के चुनाव में कुल 18.34 करोड़ मतदाता हैं, इनमें सर्विस मतदाता भी शामिल हैं।
चुनाव प्रचार डिजिटल करें
सुशील चंद्र ने कहा कि कोरोना काल में चुनाव कराना चुनौती पूर्ण है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से कहा कि चुनाव प्रचार डिजिटल, वर्चुअल, मोबाइल के जरिए करें। फिजिकल प्रचार के पारंपरिक साधनों का इस्तेमाल कम से कम करें। इसके अलावा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कोई प्रचार, जन संपर्क राजनीतिक पार्टियां नहीं कर सकेंगी। विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

