हमारे देश में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी यह जानलेवा बीमारी फिर से वापसी कर चुकी है। इसी क्रम में जनपद रामपुर मे सीएमओ सहित 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जनपद रामपुर मे कोरोना(Corona) की तीसरी लहर का असर देखने को मिल रहा है, जिसके तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी पॉज़िटिव पाए गए हैं। सीएमओ में कोरोना की पुष्टि होने के बाद वह क्वॉरेंटाइन हो गए हैं। वहीं सीएमओ सहित 42 लोगों के अंदर भी कोरोना के पॉज़िटिव लक्षण पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके उपचार को लेकर जिला अस्पताल में मुकम्मल तैयारियां की गई हैं। वहीं बड़े पैमाने पर लोगों को जागरूक कर इस वैश्विक महामारी से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
डॉ सैय्यद शाहनवाज़ अली अपना आई ट्रिपल सी कोरोना कंट्रोल रूम दिखते हुए बताते हैं कि वह यहां से बैठकर पूरे डिस्टिक को कंट्रोल करते हैं और जो कोरोना के मरीज़ हैं उन सबको मॉनिटर करते हैं कि कितने पेशेंट आए। उनको कॉलिंग करते हैं हमारी आरआर टीम होती है जिसको हम कहते हैं रैबिट रिस्पॉन्स टीम जो घर-घर जाकर जो भी पेशेंट्स पॉजिटिव होते हैं उनको मेडिसिंस पहुंचा कर आते हैं और उनको होम आइसोलेट करके आते हैं और उनके घर का जायजा लेकर आते हैं कि उनके घर में इतनी जगह है कि वह अलग किसी जगह पर क्वॉरेंटाइन हो सकते हैं।
डॉ सैय्यद ने बताया कि अभी डिस्टिक रामपुर(Rampur) में 42 पेशेंट्स हैं जिसमें हमारे सीएमओ साहब एस एच राय भी हैं और जो भी लोग हैं जो ऑफिस में हैं उनकी भी अभी हमने टेस्टिंग कराई है। अभी उनकी रिपोर्ट नहीं आई है जैसी भी रिपोर्ट आएगी फिर हम उन्हे करेंगे।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

