उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता की अगुवाई में उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में किसानों की महापंचायत हुई जहां पर किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। इसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाल ही में हुए विधानसभा के चुनाव के परिणाम को लेकर ईवीएम पर सवाल खड़े किए हैं।
जनपद रामपुर स्थित एक निजी मैरिज हॉल में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर अपने कदम रख वैसे ही किसान नेताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं को लेकर गंभीरता दिखाई और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा।
इसके अलावा उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर कई मुद्दों पर मुखरता के साथ अपनी बात रखी। वहीं उन्होंने हाल ही में हुए चार प्रदेशों के चुनावी परिणामों को लेकर एवं पर ही सवाल खड़े कर दिए। यही नहीं उन्होंने अपने संगठन के कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने का काम किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

