Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया जब डीसीएम और बस की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि मौक़े पर ही 10 लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसएसपी मुरादाबाद घटनास्थल पर पहुंच गए।
मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब घने कोहरे के कारण बस ट्रक को ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
बहुत ही भीषण था हादसा
हादसा इतना भयानक था कि उसमे मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गयी और 25 से ज्यादा लोग घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएम मुरादाबाद और एसएसपी मुरादाबाद घटनास्थल पर पहुंच गए और वहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए।
हादसे पर मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया
घटना का संज्ञान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है और मृतक परिवार को ₹200000 की आर्थिक सहायता का ऐलान भी किया है, साथ ही घायलों को भी ₹50000 की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

