नई दिल्ली: शनिवार को न्यूज़ चैनल्स पर दिखाए गए एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत मिलने की उम्मीद है।
एबीपी-सी वोटर ने भाजपा नीत गठबंधन को 353-383 सीटें और विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस (INDIA) को 152-182 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
टुडेज चाणक्य ने भाजपा और उसके गठबंधन के लिए 2019 के चुनावों की तुलना में कहीं अधिक सीटें जीतने की भविष्यवाणी की है।
इसने भाजपा को 335 सीटें और एनडीए को 400 सीटें दीं जबकि इसने विपक्षी गठबंधन को 107 सीटें दीं, जिसमें 11 सीटों के बढ़ने या घटने की संभावना है।
बतादें कि भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में अपने गठबंधन के लिए ‘400 पार ‘ का नारा दिया था।
यदि एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो मोदी अपनी पार्टी को लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत दिलाने के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

वहीं आज विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस (INDIA) की आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निवास पर एक बैठक हुई।
क़रीब ढाई घंटे चली इस बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे दावा किया कि विपक्ष का इंडिया गठबंधन 295+ सीटों पर जीत हासिल करेगा।
बैठक में कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सभी दल तमाम चैनलों पर एक्जिट पोल पर होने वाली चर्चाओं में हिस्सा लेना का भी फैसला लिया। कांग्रेस ने पहले एक्जिट पोल चर्चाओं में शामिल न होने का फैसला किया था।
- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

