ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी से समर्थित प्रत्याशी रहे अनुज कुमार ने अब भाजपा से ही जुड़े ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर चौधरी की पत्नी संतोष देवी के खिलाफ डीएम मनीष बंसल के सामने पहुंचकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।
उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): संभल में एक बार फिर बीजेपी के बीच अंतर्रकलह देखने को मिली है जहां बीजेपी के पूर्व ब्लाक प्रमुख ने मौजूदा बीजेपी की ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने डीएम के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव रखा है और 100 से अधिक सदस्य अपने पक्ष में होने का दावा किया है।
बताते चलें कि वर्तमान में असमोली ब्लाक प्रमुख संतोष देवी हैं जो बीजेपी से जुड़ी हैं। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज कुमार भी बीजेपी से हैं।
मौजूदा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मोर्चा
आज अनुज कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मौजूदा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। डीएम के समक्ष पहुंचकर अविश्वास प्रस्ताव रखते हुए अनुज कुमार में 100 से अधिक सदस्य उनके पक्ष में होने का दावा किया है।
अनुज कुमार का आरोप है कि मौजूदा ब्लाक प्रमुख समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र में विकास कार्य को किसी प्रकार की तवज्जो नहीं दी है।
उधर बीजेपी के दो गुटों में बंटने से भाजपा में खलबली मची हुई है। अनुज कुमार का दवा है कि उनके साथ भाजपा के कई कद्दावर नेता हैं।
- सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

- मैनपुरी: ढोल-नगाड़ों की थाप पर गैंगस्टर के 2 पेट्रोल पंप कुर्क, 15.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

- अमेरिका ने 27 एयरलाइनों सहित ईरान की 36 संस्थाओं पर लगाए कड़े प्रतिबंध; ट्रम्प बोले—’ईरान को नहीं बनने देंगे परमाणु शक्ति’

- बाढ़ के संकट से जूझ रहे नेपाल में 5.0 तीव्रता का भूकंप, मुस्तांग में था केंद्र; भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भी झटके

- ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस (जम्मू-कश्मीर) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, कश्मीर में बने ‘एम्स यूनानी’: प्रो. मुश्ताक अहमद

- सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के काटे गए चालान

