संभल: यूपी के सम्भल जिले में रजपुरा थाना पुलिस ने फर्जी लोन ऐप के जरिये लोगों से ठगी और रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह गिरोह आसान लोन देने के बहाने लोगों को ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रलोभित करता था। जैसे ही ऐप मोबाइल में इंस्टॉल होता, फोन का निजी डाटा चोरी हो जाता था। इसके बाद आरोपियों द्वारा पीड़ितों की आपत्तिजनक तस्वीरें दूसरे नंबरों पर भेजकर धमकाया जाता और रंगदारी मांगी जाती थी।
अब तक कई लोग इस गिरोह के जाल में फंस चुके हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने करीब दो करोड़ रुपये की ठगी और रंगदारी से वसूली की है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इस गैंग का सरगना मोनू यादव उर्फ सोनू यादव है, जो चंदौसी की इंद्रा कॉलोनी का रहने वाला है।
- नौकरी के नाम पर ठगी: फर्जी फर्म चलाकर बेरोजगारों को ठगने वाला एक और शातिर गिरफ्तार, 15,200 रुपये बरामद

- कोल्हाई हत्याकांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आई-10 कार बरामद

- क्या एक मोबाइल की कीमत इंसान की जान से भी ज़्यादा है? बदायूं में किस्त के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

- बदायूं में नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 1.57 लाख के जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

- जरीफनगर में खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्रों पर हमला, तीन घायल; पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप

- बदायूँ: खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; ट्रैक्टर चालक ने किया सरेंडर

- सहसवान में कथित अवैध अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

- बदायूं: दुकानदार पर हमला, बचाने आई मां की कार से रौंदकर हत्या; हाईवे पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

- मैनपुरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; जांच में जुटी पुलिस

- सहसवान में SBI एटीएम तोड़ने और चोरी के प्रयास का खुलासा, औजारों संग आरोपी गिरफ्तार

- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

