Globaltoday.in | रामपुर
हिन्दुस्तान में आज संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर कृषि कानूनों के विरोध में देशभर में किसानों ने ‘काला दिवस’ मनाया। किसानों ने अपने घरों और वाहनों पर काला झंडा लगाया और बॉर्डर पर किसानों ने सरकार के विरोध में पुतले जलाए।
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में भी आज भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय पर कई दर्जन किसान इकट्ठा हुए और आज के दिन को किसानों ने काला दिवस के रूप में मनाया।
26 नवंबर से हो रहा है विरोध प्रदर्शन
किसान विरोधी कानून को लेकर देश का किसान पिछले 6 महीने से खुले आसमान के नीचे लगातार गाज़ीपुर बॉर्डर, सिंधु बॉर्डर पर बैठा है और वह इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहा है। इसी को लेकर आज किसानों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर आज 26 मई को काला दिवस के रूप में मनाया।
किसान सरकार का पुतला जलाने में नाकाम
हालांकि यहाँ इन किसानों का भी सरकार का पुतला जलाने का कार्यक्रम था लेकिन प्रशासन ने उसको नाकाम कर दिया और जिला प्रशासन के लोग किसानों से पुतला छीन कर ले गए।
वहीं जिला अध्यक्ष हसीब अहमद (Haseeb Ahmad) ने कहा कि यह सरकार अच्छे दिन का वायदा करके सत्ता में आई लेकिन अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन चारों तरफ शव नजर आ रहे हैं और देश को श्मशान घाट बना दिया है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
