Globltoday.in | उबैद इक़बाल | वेबडेस्क
पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर और टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भी अभिनय की दुनिया में भी क़दम रख दिया है।
शोएब मलिक ने हाल ही में अभिनेत्री सोनिया के साथ प्राइवेट टीवी ज्वाइन किया था और शो के होस्ट एहसान खान ने खुलासा किया कि शोएब मलिक ने टीवी के लिए एक सीन शूट किया है जो 3 से 4 महीने में प्रसारित होगा।
जिओ न्यूज़ (Geo) के मुताबिक़ होस्ट द्वारा पूछे जाने पर शोएब मलिक ने खुलासा किया कि उन्होंने अब तक अलग-अलग जगहों पर कुछ ड्रामा सीन शूट किए हैं जो जल्द ही प्रसारित किए जाएंगे।
पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्हें एक्टिंग पसंद है और सानिया मुझसे यहां तक कहती हैं कि आप हर थोड़े दिन में किसी न किसी शो में आते हैं।
उन्होंने कहा, “अभी मेरा पूरा ध्यान क्रिकेट पर है क्योंकि मैं क्रिकेट में बहुत कुछ हासिल करना चाहता हूं लेकिन मेरा मानना है कि जीवन में प्रयोग करते रहना चाहिए।”
गौरतलब है कि इससे पहले खिलाड़ी फवाद आलम और मोहसिन खान ने भी क्रिकेट में अपना नाम कमाने के बाद एक्टिंग के मैदान में क़दम रख चुके हैं।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

