Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में रविवार को किसानों में जागरूकता लाने के लिए एक ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया।
यह ट्रैक्टर रैली भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय से शुरू हुई और लालपुर पर जाकर खत्म हुई। इस रैली में सैकड़ों की तादाद में ट्रैक्टर और शामिल हुए।
भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय पर रविवार को रामपुर के सभी किसानों को ट्रैक्टर के साथ बुलाया गया था और उसके बाद सभी लोग सैकड़ों की तादाद में ट्रैक्टर पर झंडे लगाए हुए रैली के रूप में निकले।
यह रैली किसान जागरूक रैली थी जिसमें किसानों को जागरूक किया गया और 23 तारीख को दिल्ली चलने के लिए भी किसानों से आह्वान किया।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने मीडिया से बात करते हुए कहा,” ट्रैक्टर रैली का मतलब था किसानों को अपने हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए जागरूक करना। जहां 26 जनवरी को परेड में किसानों को शामिल होना है उनको जाना है तो उन को जागरूक करने के लिए हमने यह रैली निकाली थी।”
हसीब अहमद ने कहा हमारा पहले से प्रस्तावित यह कार्यक्रम था। लेकिन हमीरपुर गांव में जाकर प्रशासन ने हमें रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा “हमने कहा आपको सरकार से इतनी हमदर्दी है तो हमारे गन्ने का पेमेंट दिलवा दो पिछला करोड़ों रुपए का बकाया है और इस बार का भी 2 महीने का अभी तक बकाया है सरकार पर। हसीब अहमद ने कहा उप जिलाधिकारी मैडम ने कहा पैदल चलो हमने कहा दुनिया हवाई जहाज से चल रही है उनकी आज भी सोच यही है हसीब अहमद ने कहा इस रैली में सैकड़ों की तादाद में ट्रैक्टर ट्राली लेकर किसान अपने घरों से निकले थे और हमने किसानों की कहा है 23 तारीख को यहां जिला कार्यालय पर इकट्ठे होना है और यहां से सब लोग इकट्ठे होकर दिल्ली के लिए कुछ करेंगे। एक हाथ में हमारे तिरंगा होगा एक हाथ में हमारे झंडा होगा उस दिन पता चल जाएगा कि कौन देश भक्त है।
- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

