Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
जनपद सम्भल में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर अपनी सास की कथित प्रेमी संग हत्या करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला और उसके प्रेमी सहित तीन को गिरफ्तार कर वारदात पर से पर्दा उठाया है।
तीन दिन पूर्व जनपद सम्भल (Sambhal) के थाना बहजोई के ग्राम किसोली निवासी 55 वर्षीय वृद्ध महिला रामवती की सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी।
आज पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने मर्डर कांड का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतिका मिथिलेश ने अपने कथित प्रेमी राकेश यादव एवं उसके मित्र चंद्रकेश यादव के साथ मिलकर की थी।
पुलिस के अनुसार मिथिलेश और उसकी सास के बीच संबंध ठीक नहीं थे। आए दिन उनके बीच किसी ना किसी बात को लेकर विवाद रहता था।
इस दौरान मिथिलेश के अपने बहनोई के अविवाहित भाई राकेश यादव से अवैध संबंध बन गए थे। इसी बात का रामवती विरोध करती थी। वारदात वाले दिन भी पैसों को लेकर सास बहू के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद मिथिलेश ने अपने कथित प्रेमी राकेश यादव के साथ सास को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
वारदात वाली रात को राकेश और उसका दोस्त चंद्रकेश चुपके से घर में दाखिल हो गए और राकेश ने अवैध तमंचे से रामवती की गोली मारकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
पुलिस ने इस मामले में तीनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा आदि बरामद किए हैं।
- अखिलेश के आह्वान पर मुरादाबाद में सपा का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च के दौरान पुतला फूंका

- रामपुर: आज़म खान के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, परिजनों से की मुलाकात; राजनीतिक हलचल तेज़

- यूनानी चिकित्सा का खोया सम्मान बहाल करने के लिए की जाएगी हरसंभव कोशिश: मुश्ताक खादीवाला

- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया, नरेला ले जाकर छोड़ा

- मैनपुरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; जांच में जुटी पुलिस

- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

