गोली आरपीएफ के जवान ने चलाई और मरने वालों में आरपीएफ के एएसआई समेत चार लोग शामिल हैं।
मुम्बई: महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी खबर आ रही है। जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत होने की खबर है। यह ट्रेन गुजरात से मुम्बई आ रही थी। मरने वालों में एक RPF का ASI सहित 3 यात्री शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि RPF के कॉन्स्टेबल चेतन ने ही सबको गोलिया मारी हैं। गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवली मीरा रोड स्टेशन के बीच हुई। मीरा रोड बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद आरोपी को बोरीवली पुलिस स्टेशन में लाया गया।
जवान ने अचानक शुरू कर दी फायरिंग
वारदात आज सुबह 5.23 बजे जयपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12956) के कोच नंबर बी 5 में हुई है। आरपीएफ(RPF) का जवान और एएसआई(ASI) दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे। इसी दौरान कांस्टेबल चेतन ने एएसआई टीकाराम पर अचानक गोली चला दी, जिससे सफर कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया।
डीसीपी वेस्टर्न रेलवे, मुंबई के संदीप वी. ने न्यूज़ चैनल ‘आज तक’ से बात करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन सवाल उठ रहा है कि अगर उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी तो फिर उसे ड्यूटी पर क्यों तैनात किया गया था?
पुलिस के बयान के मुताबिक, ‘31.7.23 को सुबह 5.23 बजे ट्रेन संख्या 12956 जयपुर एस में सूचना मिली कि बी 5 में गोली चली है। पता चला कि एस्कॉर्ट ड्यूटी में सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई टीका राम पर गोली चलाई है। ट्रेन बोरिवली रेलवे स्टेशन (बीवीआई) पहुंच गई है और अग्रिम सूचना के अनुसार एएसआई के अलावा 3 नागरिकों के हताहत होने की भी सूचना है। सीनियर डीएससी बीसीटी साइट पर आ रहे हैं। उक्त सिपाही को पकड़ लिया गया है. डीसीपी नॉर्थ जीआरपी को सूचना दे दी गई है. विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।”
बोरीवली रेलवे स्टेशन से चारों शवों (एएसआई और तीन यात्री) को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा। फिलहाल सभी शव बोरीवली रेलवे स्टेशन पर रखे हुए हैं।
जांच में जुटी पुलिस
अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी की मंशा क्या थी और क्यों उसने यह गोली क्यों चलाई। गनीमत ये रही कि जिस तरह भरी हुई ट्रेन में गोलियां चलीं, इस गोलीबारी में और अधिक यात्री हताहत नहीं हुए। फिलहाल पुलिस ट्रेन के यात्रियों के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
रेलवे का बयान
पश्चिमी रेलवे ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, “पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है. अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।”
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

