किसान आंदोलन: देश के अन्नदाताओ के लिए पूर्व विधायक सौलत अली ने शूटर पूनम पंडित के साथ मिलकर निकाला पैदल मार्च

Date:

Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | मुरादाबाद

यूपी के जनपद में मुरादाबाद (Moradabad) के थाना मूंढापांडे इलाके में अस्सी दिनों से चल रहे किसानों के धरना-प्रदर्शन स्थल पर आज मुरादाबाद के पूर्व विधायक सौलत अली (Saulat Ali), शूटर पूनम पंडित (Poonam Pandit) के साथ दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे 09 के दलपतपुर से पैदल यात्रा निकालकर नियामतपुर इकटोरिया टोल प्लाजा पर पहुंचे और किसानों को अपना समर्थन दिया।

किसानों के पास धरना स्थल पर पहुंची पूनम पंडित(Poonam Pandit) और सपा के पूर्व विधायक सोलत अली ने केन्द्र की भाजपा (BJP) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार अपनी ज़िद पर अड़ी हुई है और देश के अन्नदाता की आवाज़ को दबाने में लगी हुई है। इससे पहले जो सरकारें रहीं हैं उन सरकारों ने पूंजी पतियों को जेल भेजा था, जब से केन्द्र में भाजपा सरकार आई है तब से पूंजी पति इस सरकार में लम्बे लम्बे घोटाले कर विदेश भाग रहे हैं।

पूनम पंडित ने कहा कि यह सरकार पढ़े लिखे नौजवानों नौकरी देने के बजाए उनसे पकौड़े तलने को कह रही है। आज का नौजवान बे रोज़गार घूम रहा है और आज के समय में गरीब की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है। इस सरकार ने इतनी महंगाई कर दी है कि गरीब जनता अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ है। डीजल ,पेट्रोल , रसोई गैस , खाने की समाग्री के भाव आसमान छू रहे हैं , जनता इन्हें अब विधानसभा चुनाव में एक डोज लगायेगी और दूसरी डोज 2024 के चुनाव में लगायेगी तब जाकर इस भाजपा सरकार को जनता अपने मत की ताक़त दिखाएगी। अगर यह भाजपा सरकार इन तीन काले कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो किसान पूरे उत्तर प्रदेश में जगह-जगह जाकर भाजपा प्रत्याशियों को हराने का काम करेंगे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...