- किशोर बद्र रात में खेतों से लौट रहा था तभी उन्हें सांप ने काट लिया
- सांप एक करैत सांप था
- बद्र ने अपनी पत्नी को घटना बतायी और गांव में सांप का प्रदर्शन किया
Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | वेबडेस्क
सांप तो इंसानों को काटते ही रहते हैं। साँपों के इंसानों को काटने की खबर तो अक्सर आती रहती हैं लेकिन एक इंसान ऐसा भी है जिसके काटने से ज़हरीला सांप ही मर गया।
News18 की रिपोर्ट के मुताबिक़ भारत में उड़ीसा के एक 45 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति ने सांप को काट लिया जिससे सांप की मौत हो गयी।
यह अनोखी घटना उड़ीसा के जनपद जयपुर के एक गाँव की है जहाँ किशोर बद्र नाम का एक आदमी अपने धान के खेत पर काम करके वापस घर लौट रहा था कि तभी एक सांप ने उसके पैर में काट लिया।
किशोर बद्र ने किसी तरह उस सांप को पकड़ लिया और ग़ुस्से में बदला लेने के लिए सांप को काट कर मार डाला।
घटना के बारे में बताते हुए बद्र ने कहा कि वह पैदल नंगे पैर घर लौट रहा था, तभी उसको लगा कि उसके पैर में कुछ चुभ रहा है। जब उसने टॉर्च जलाकर देखा तो उसने देखा कि एक ज़हरीला सांप करैत था जो उसके पैर में.काट चुका था।
किशोर ने किसी तरह सांप को पकड़ लिया और बदला लेने के लिए उस सांप को कई बार काटा जिससे ज़हरीला सांप मौके पर ही मर गया।
किशोर मरे हुए सांप को घर ले आया और उसने घर पर अपनी पत्नी को घटना के बारे में बताया।
जल्द ही पूरे गांव में यह खबर फैल गई और गाँव के लोग किशोर बद्र के घर पर इखट्टे हो गए। बद्र ने मरे हुए सांप को सभी गाँवालों को दिखाया।
लोगों ने बद्र को नजदीकी अस्पताल जाने की सलाह दी, लेकिन बद्र ने गाँव के ही एक देसी वैद्य को दिखाया जिन्होंने जड़ी बूटियों से उसका इलाज किया और उस पर सांप के काटने का कोई असर नहीं हुआ।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

