सम्भल(मुज़म्मिल दानिश): यूपी के सम्भल जिले में खेत में धान की रोपाई कर रही महिला पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
घटना जनपद सम्भल क़े नखासा थाना इलाके के ततारपुर संदल गांव की है। बारिश के आने से किसानों के चेहरे पर तो खुशी आई लेकिन एक घर में मातम छा गया। मालती देवी खेत में धान की रोपाई कर रही थी। अचानक तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गरजने के साथ खेत में काम कर रही मालती के ऊपर जा गिरी। बिजली गिरने से मालती देवी खेत में ही अचेत अवस्था में गिर गयी।
परिजनों ने मालती देवी को अचेत अवस्था में झुलसे हुए देखा तो निजी अस्पताल ले जाते समय मालती देवी की मृत्यु हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
महिला की मौत की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। महिला के पति नरेश ने बताया कि खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से पत्नी की मौत हो गई हमारे चार बच्चे हैं।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

