- थाना केला देवी के लालपुर गांव में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है पथराव का वीडियो
- पथराव में एक पक्ष के चार हुए घायल
- वायरल वीडियो में छत से पथराव कर रहें आरोपी
संभल(मुजम्मिल दानिश): पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पीड़ित एक सप्ताह से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। अब इसको लेकर पीड़ित ने आई.जी.आर.एस पर शिकायत दर्ज कर रिपोर्ट लिखवाने के साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
घटना एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है, जिसमें लोग घरों की छत से पत्थर बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पूरा मामला जनपद सम्भल के थाना कैला देवी के ग्राम लालपुर तितरी का है। जहां दो पक्षों में वर्षों से चली आ रही पुरानी रंजिश ने 19 जून को भयंकर रूप धारण कर लिया। गांव में जमकर पत्थर बाजी हुई। ग्राम में हुई पत्थर बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पत्थर बाजी कर रहे लोगों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तो मुकदमा दर्ज कर लिया गया लेकिन पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। लगातार पीड़ित अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है मगर फिर भी पीड़ित की उच्च अधिकारियों द्वारा एक नहीं सुनी जा रही है।
घटना के एक सप्ताह बाद भी अधिकारियों द्वारा पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित ने आईजीआरएस के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई है, साथ ही पीड़ित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

