फर्जी कॉल सेंटर चलाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ़्तार

Date:

UP STF की टीम गिरोह का पर्दाफाश कर भारी मात्रा में सामान भी किया बरामद।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एसटीएफ(STF) की टीम ने जनपद बरेली के स्काई लार्क होटल पीलीभीत रोड से फर्जी काल सेंटरों के माध्यम से काल कराकर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर सस्ते हॉली डे पैकेज देने का झांसा देकर ठगी करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ़ के अनुसार इस गिरोह के लोग पिछले एक साल से यूपी के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और एमपी में भी लोगों को फजीर्वाड़े का शिकार बना रहे थे।

ये भी पढ़ें:

इनके द्वारा होटल व रिसार्ट, कार एजेंसियों, सोसायटियों आदि के हैक डेटा पर फर्जी कालसेंटर के माध्यम से काल कराकर लकी ड्रा में नाम आने का फ्री हॉलिडे वाउचर, मूवी के टिकट व लंच कराने के लिए होटलों में वेन्यु लगाकर, वेन्यु में आये हुए लोगों को फर्जी वेबसाइट के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित होटलों से अनुबन्ध होने के कूटरचित दस्तावेजों पर दिखाकर, सस्ते हॉलिडे पैकेज देने के नाम पर पीओएस मशीन व यूपीआई व नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से ठगी करने का काम करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की दीपक कुमार कुशवाहा, अतुल कुमार मौर्य, रतीश सिंह, मोहम्मद रहमतुल्लाह, संतोष कुमार कुशवाहा और समशेर आलम के रूप में हुई पहचान।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...