Globaltoday.in | सालिम रियाज़ |बदायूं
सिक्कम में चीन की सीमा नाकुला बार्डर पर प्राणों की आहुति देने वाले सेना के नायब सूबेदार देवेंद्र नाथ मिश्रा का पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम एंबुलेंस से घर पहुंचा। पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार के लोगों के करुण क्रंदन ने इलाके का माहौल ग़मग़ीन कर दिया।
बुधवार को सुबह दस बजे गांव के शहीद स्थल पर पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा जिसके लिए मंगलवार को ही तैयारी पूरी कर ली गई।
सिक्कम में तैनात थाना उसावा क्षेत्र के ग्राम मंसानगला निवासी देवेन्द्र नाथ मिश्रा पुत्र राम निवास की रविवार की रात ड्यूटी के दौरान चीन की सीमा पर बर्फबारी के दौरान तबियत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर आर्मी वाहन से पैतृक गाव मंसानगला पहुंचा। उनके पार्थिव शरीर के साथ वाहन में पत्नी कीर्तिवाला व बेटे सुमित व अमन भी थे। प्रशासनिक अमले की मौजूदगी के बीच पार्थिव शरीर घर पहुंचा। जिसके बाद कोहराम मच गया। इस बीच वीर देवेन्द्र मिश्रा अमर रहे के नारे भी लगते रहे।
सुबह में दातागंज विधायक पुत्र अंकित सिंह व विधायक के भाई विनय कुमार सिंह, पूर्व विधायक शैलेश पाठक, सीओ दातागंज अंबिका प्रसाद समेत अन्य लोग पहुंचकर परिवार के लोगों से संवेदना जताई।
गांव में देवेन्द्र मिश्रा के पार्थिव शरीर पर ग्रामीणों ने फूलों की बरसात कर नमन किया। गाड़ी को गांव के चारों तरफ घुमाया गया। इस दौरान भी हजारों युवाओं ने देवेन्द्र कुमार की शहादत को नमन किया। गांव के पास एक स्थान पर देवेन्द्र मिश्रा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

