Globaltoday.in | मुजम्मिल दानिश | सम्भल
हाइलाइट्स:-
- बीजेपी सरकार मुस्लिमों को तालीम से वंचित करने के लिए तरह-तरह के प्रोपेंगडा और साजिश रच रही
- ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग होने का हवाला देकर मुस्लिम कौम को परेशान करने का काम किया जा रहा
- बीजेपी सरकार आरएसएस के निर्देश पर देश में मुस्लिमों को नीचा दिखाने और उनके प्रति नफरत फैला रही
- संविधान की मदद से अपने हक और अधिकार के प्रति लड़ेगा मुसलमान
सम्भल में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नए मदरसों को ग्रांट जारी न किए जाने के ऐलान पर भड़क गए हैं।
समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क़ ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भड़कते हुए कहा कि बीजेपी सरकार मुस्लिमों को तालीम से वंचित करने के लिए तरह-तरह के प्रोपेंगडा और साजिश कर रही है। नए मदरसों को ग्रांट जारी न किए जाने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह फरमान मुस्लिमों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रोपेगेंडा का ही हिस्सा है। लेकिन देश का संविधान हमारे साथ है, हम संविधान की मदद से अपने अधिकार और तालीम के हक के लिए लड़ेंगे।
मस्जिद में शिवलिंग होने का कोई सवाल ही नहीं उठता
समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले में भी बयान देकर कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग होने का हवाला देकर मुस्लिम कौम को परेशान करने का काम किया जा रहा है। सपा सांसद ने कहा मुस्लिम धर्म बुत परस्ती और मूर्ति पूजा के खिलाफ रहा है, इसलिए मस्जिद में शिवलिंग होने का कोई सवाल ही नहीं उठता। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि आरएसएस के निर्देश पर एक साजिश के तहत भ्रम फैलाकर मुस्लिमों के खिलाफ नफरत पैदा की जा रही है।
आरएसएस के निर्देशों पर रची जा रही साज़िश
सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और बयान देकर साफ तौर पर बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार आरएसएस के निर्देश पर देश में मुस्लिमों को नीचा दिखाने और उनके प्रति नफरत फैलाने के लिए सुनियोजित तरीके से प्रोपेगेंडा चला रही है। इसी प्रोपेगेंडा के तहत मुस्लिमों पर ट्रिपल तलाक कानून तो कभी मदरसों को ग्रांट जारी न करने करने के फरमान जारी किए जा रहे हैं।
सपा सांसद ने कहा,”बीजेपी सरकार देश में मुस्लिमों के प्रति नफरत फैलाने के लिए और उन्हें तालीम से वंचित करने के लिए जो साजिश कर रही है उसके खिलाफ मुस्लिम कौम और समूचा विपक्ष सरकार के इस प्रोपेगेंडा और साजिश के खिलाफ संविधान की मदद से अपने हक और अधिकार के प्रति लड़ेगा।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

