गाज़ा पट्टी में ईसाई समुदाय ने इज़राइल द्वारा जारी किए गए खाली करने के आदेश को मानने से इंकार कर दिया है और साफ़ कह दिया है कि वे अपने चर्चों को नहीं छोड़ेंगे।
माना जा रहा है कि इज़राइल ने यह चेतावनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए दी थी ताकि सैन्य कार्रवाई के दौरान धार्मिक भवनों को होने वाले संभावित नुकसान से बचाया जा सके। कतरी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाज़ा शहर के दो बड़े चर्च उन इलाकों में आते हैं जिन्हें इज़राइल ने हमले से पहले खाली करने की हिदायत दी है। इसके बावजूद स्थानीय ईसाई समुदाय ने अपनी उपस्थिति बनाए रखने का निर्णय लिया है।
ईसाई नेताओं के अनुसार, चर्च केवल उपासना स्थल ही नहीं बल्कि संघर्ष में अपना घर गंवा चुके और घायल हुए हजारों नागरिकों का आश्रयगृह भी बन गया है। ऐसे हालात में उसका खाली होना संभव नहीं है।
उधर, इज़रायली सेना लगातार चेतावनी दे रही है कि लक्षित जगह पर बने रहना लोगों की जान के लिए ख़तरा पैदा कर सकता है। लेकिन समुदाय का कहना है कि चर्च ही उनका घर है और वे इसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।
गौरतलब है कि गाज़ा की आबादी पहले से ही भीषण बमबारी और घेराबंदी के चलते संकट झेल रही है। अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और शरणार्थी शिविरों तक पर हमले हो रहे हैं। अब धार्मिक स्थलों पर मंडराता ख़तरा स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ा रहा है।
- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

- मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

- पीएम मोदी का ‘व्यक्तिगत ध्यान’ भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को दे रहा मजबूती: व्लादिमीर पुतिन

- एकता और विविधता दोनों ही भारत के डीएनए में बसी हैं: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

- प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना; व्यापार, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग पर रहेगा जोर

- ब्राजील: रियो डी जनेरियो के जंगल में हेलीकॉप्टर क्रैश, जलने से पायलट समेत 4 लोगों की मौत

- सिंधु घाटी सभ्यता पर पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज, कहा— ‘आतंकवाद फैलाने वाला देश सांस्कृतिक विरासत पर हक नहीं जता सकता’

- शिप MV Golden Leo पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत, सरकार ने जताया कड़ा ऐतराज

- वैश्विक बाजार में मंदी: कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में भारी गिरावट

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- अमेरिका-ईरान संघर्षविराम में पाकिस्तान की ऐतिहासिक मध्यस्थता; वैश्विक कूटनीति में बढ़ा क़द

